प्रेम-प्रसंग में बना हत्या का षड्यंत्र: पत्नी समेत चार गिरफ्तार, चाऊमीन दुकानदार को मारी गई थी गोली
रांची/सिल्ली: सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम पतराहातु में चाऊमीन दुकान संचालक हराधन महतो को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में घायल की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
मामला सिल्ली थाना कांड संख्या 02/26 (दिनांक 09 जनवरी 2026) से जुड़ा है, जो बीएनएस की धारा 118(2)/109(1)/3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 26/27/35 के तहत दर्ज किया गया। 7 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम पतराहातु स्थित चाऊमीन दुकान में घुसकर दो अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार हराधन महतो को गोली मार दी और बाइक से कारेयाडीह की ओर फरार हो गए।
घायल हराधन महतो बयान देने की स्थिति में नहीं थे, जिसके बाद उनकी पत्नी गंगा देवी के फर्दबयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी और कंचन महतो के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में कंचन महतो ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने तमाड़ निवासी सुनील चन्द्र महतो और तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू के साथ मिलकर हराधन महतो की हत्या के लिए चार लाख रुपये में सौदा तय किया था।
पुलिस के अनुसार, घटना से पहले भी रेकी कर हत्या का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। वारदात के दिन गंगा देवी ने ही अपने पति की लोकेशन अन्य अपराधियों को दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- गंगा देवी (33 वर्ष), पत्नी–हराधन महतो, ग्राम पतराहातु, थाना सिल्ली
- कंचन महतो (25 वर्ष), पिता–अमर महतो, ग्राम पतराहातु, थाना सिल्ली
- सुनील चन्द्र महतो (31 वर्ष), पिता–गोन्दल महतो, थाना तमाड़
- तारकेश्वर महतो उर्फ सोनू (25 वर्ष), पिता–स्व. विक्रम महतो, थाना तमाड़
जप्त सामग्री:
- देशी कट्टा – 1
- जिंदा गोली – 1
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क