आईआईटी ने एसबीयू को चुना नंबर वन
सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 के दौरान वर्चुअल लैब्स के उपयोग में झारखंड में पहला स्थान हासिल किया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को आईआईटी दिल्ली द्वारा संचालित वर्चुअल लैब्स पहल के अंतर्गत प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि विवि के शिक्षकों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए वर्चुअल लैब्स को पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से सम्मिलित किया था। इससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक अनुभव भी प्राप्त हुआ।
आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित वर्चुअल लैब्स पहल देशभर में तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने का एक प्रतिष्ठित मंच है। झारखंड में आईआईएम रांची, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, बीआईटी मेसरा, एनआईटी जमशेदपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की उपस्थिति के बीच सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान प्राप्त करना विवि के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सरला बिरला विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर विवि के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के शिक्षकों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क