निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का जोरदार धरना
EVM से चुनाव, दलीय आधार और तिथि की शीघ्र घोषणा की मांग
राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में हो रही लगातार देरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अब खुलकर सड़कों पर उतर आई है। चुनाव की तिथि अविलम्ब घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा बैलेट पेपर के बजाय EVM से मतदान कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनबाद नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया।
धरना कार्यक्रम में पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं बाघमारा विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया।
पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र को लेकर गंभीर नहीं है। नगर निकाय चुनाव में EVM के बजाय बैलेट पेपर का प्रयोग करना सरकार की मंशा पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा और विधानसभा चुनाव EVM से हो सकते हैं तो निकाय चुनाव क्यों नहीं।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव भी लोकसभा और विधानसभा की तरह दलीय आधार पर ही कराए जाने चाहिए, ताकि जनता स्पष्ट रूप से अपनी पसंद की पार्टी और नेतृत्व चुन सके।
वहीं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से नगर निगम चुनाव लंबित हैं, जिससे चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग निराश हैं और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। जनप्रतिनिधियों के अभाव में शहर की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा युवा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की, तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।
धरना के माध्यम से भाजपा ने एक स्वर में स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी