धनबाद में 1400 किलो मिलावटी पनीर बरामद, बुंदेला बस रात में छोड़ी गई
जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति पर उठे सवाल
धनबाद: फूड सेफ्टी विभाग ने गुरुवार तड़के पटना से आ रही बुंदेला एसी बस से 1400 किलो मिलावटी पनीर और 90 किलो नकली घी बरामद किया। लेकिन बड़ी कार्रवाई के बावजूद बस को रात में छोड़ दिए जाने ने जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मौके पर ही पनीर का स्टार्च टेस्ट किया गया, जिसमें नमूने फेल पाए गए। इसके बाद सैंपल आगे की रासायनिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने के बाद भी बस को छोड़ देना प्रशासन की स्पष्ट चूक है। कई लोगों का मानना है कि इस लापरवाही से मिलावटी खाद्य पदार्थों के अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है।
चौंकाने वाली बात: इसी बुंदेला बस से जुलाई 2025 में भी लगभग 900 किलो मिलावटी पनीर और लड्डू बरामद किए गए थे। बार-बार एक ही बस का नाम सामने आने से यह मामला अब संगठित तस्करी की ओर इशारा करता है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके और जनता के स्वास्थ्य को खतरे से बचाया जा सके।
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म- बीसीसीएल प्रबंधन कमेटी गठित कर मामले की जांच करायेगा
धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ने किया नामांकन दाखिल
वार्ड 29 से शिक्षित जुझारू प्रत्याशी अजय मंडल ने ठोकी ताल, पार्षद चुनाव लड़ने की घोषणा
धनबाद में स्वर्णकार कारीगर संघ का दो दिवसीय निर्जला हड़ताल
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द