एआईयू फुटबॉल टूर्नामेंट में वाईबीएन विश्वविद्यालय का दमदार आगाज़, 2–0 से जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह
रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एआईयू फुटबॉल टूर्नामेंट (राष्ट्रीय स्तर) में अपनी जगह पक्की कर ली है। खेलगांव में खेले गए पहले मुकाबले में टीम ने वीर सुरेन्द्र विश्वविद्यालय, ओडिशा को 2–0 से पराजित कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
टीम की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों का अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत रही। इस उपलब्धि का श्रेय वाईबीएन विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी श्री सुमित कच्छप को दिया जा रहा है, जिनके नेतृत्व और रणनीति ने टीम को मजबूती प्रदान की। साथ ही यह सफलता डीएसडब्ल्यू डॉ. आरती गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संभव हो सकी।
वाईबीएन विश्वविद्यालय की सीएमडी डॉ. अंकिता यादव, चेयरमैन, कुलपति एवं रजिस्ट्रार ने टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने आगामी मुकाबलों के लिए टीम को शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
रांची मेयर चुनाव में फिर उतरीं रमा खलखो, 3 फरवरी को करेंगी नामांकन
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द