जनता की परेशानियों का समाधान कराना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि कर्तव्य, ज़िम्मेदारी और सेवा है – राजेंद्र मुंडा
लंबे इंतजार के बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। वहीं घोषणा के बाद से झारखंड में हलचल तेज हो गई है। रांची नगर निगम क्षेत्र में इस चुनाव को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। गुरुवार को नामांकन के पहले दिन रांची समाहरणालय में प्रत्याशियों की चहलकदमी शुरू हो गई है। महापौर पद के प्रत्याशी राजेंद्र मुंडा गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया। वे 2 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। राजेंद्र मुंडा का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से भाजपा में रहते हुए समाज और जनता की हर परेशानी के समाधान के लिए खड़ा रहा हूँ। जनता की परेशानियों का समाधान कराना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि कर्तव्य, ज़िम्मेदारी और सेवा रही है। 53 वार्ड मेरी प्राथमिकता, मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यदि रांची की जनता मुझे महापौर के रूप में सेवा करने का अवसर देती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि रांची नगर निगम के सभी 53 वाडों में हर छोटी-बड़ी समस्या का तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। समाधान केवल फाइलों में नहीं, ज़मीन पर भी दिखाई देगी। जनता को नगर निगम और सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। और नगर निगम खुद जनता के दरवाज़े तक पहुँचे।
महापौर के रूप में राजेंद्र मुंडा की प्रमुख प्राथमिकताएँ
हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराना, जर्जर पाइपलाइन और नालियों का स्थायी समाधान, बरसात के मौसम में जलजमाव से राहत के लिए विशेष कार्ययोजना, सड़क, गली और स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कों और गलियों का चरणबद्ध निर्माण, हर गली-मोहल्ले में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, डार्क जोन मुक्त रांची, स्वच्छता और स्वास्थ्य, डोर-टू-डोर कचरा उठाव, नियमित सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन, हर वार्ड में स्वास्थ्य सुविधा एवं शिविर, महिलाओं, विधवाओं और बुजुर्गों के लिए सम्मान, महिला एवं विधवा पेंशन में किसी प्रकार की देरी नहीं, संकट की स्थिति में तत्काल सहायता व्यवस्था, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, बेरोज़गार युवाओं के लिए अवसर, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार मार्गदर्शन, नगर निगम कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता
स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय को बढ़ावा, गरीब और वंचित वर्ग का आर्थिक कल्याण, सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक, योजनाओं में दलाली और भ्रष्टाचार पर सख्त रोक, फुटपाथ व्यवसायी, ऑटो चालक, छात्र और यातायात पर विशेष योजना, सभी सब्ज़ी, फल एवं फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं के लिए अलग से व्यवस्थित मार्केट ज़ोन का निर्माण।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस और सिविल सोसायटी की अहम बैठक
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द