रांची में पेट्रोल पंप पर दिल दहला देने वाली घटना, वैन से कुचलकर युवक की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार
रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 की देर रात एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात करीब 11:45 बजे, रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर तेल भराने के दौरान एक ओमनी वैन (JH01BT-9669) ने एक स्कूटी (JH01FS-6423) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओमनी वैन में सवार चालक और 5–6 अन्य युवक स्कूटी सवार युवक विवेक तिर्की से उलझ पड़े। इसी दौरान गुस्से में आकर वैन सवारों ने जानबूझकर विवेक तिर्की को धक्का देकर गिराया और फिर उस पर वैन चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गए। इस हमले में विवेक तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के कर्मियों और पुलिस गश्ती दल की मदद से घायल विवेक तिर्की को पहले डोरंडा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए रिम्स, रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता फुलचंद तिर्की के लिखित आवेदन पर जगरनाथपुर थाना में कांड संख्या 01/26 (दिनांक 01.01.2026) दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए), 125(बी), 105 और 3(5) के तहत ओमनी वैन के चालक और उसमें सवार 5–6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (हटिया) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अली जोहेब (उम्र लगभग 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो ओमनी वैन के मालिक का बेटा बताया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान अली जोहेब ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए वैन चालक और अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
रांची मेयर चुनाव में फिर उतरीं रमा खलखो, 3 फरवरी को करेंगी नामांकन
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द