आजसू ही संवारेगी झारखंड को : देवशरण भगत
रांची। ’युवा आजसू की दस्तक : हर घर तक’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की। सदस्यता अभियान की शुरुआत रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास की गई।
इस मौके पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने संघर्ष कर झारखंड का निर्माण किया है। जनता को आजसू से ही आशा है कि वह राज्य को संवारेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से आजसू हर घर से जुड़ेगी।
प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू की युवा तथा छात्र इकाईयां लगातार जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही हैं। छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू ने सड़क से सदन तक आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी होने के बावजूद रांची महानगर के नागरिक उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि युवा आजसू का सदस्यता अभियान प्रत्येक वार्ड में चलेगा।
संजय मेहता ने कहा कि छात्र–युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और जनमुद्दों पर पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आजसू का जनाधार बढ़ रहा है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में युवा आजसू प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश, छात्र आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जिप सदस्य बबीता कुमारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, कुमोद वर्मा, डॉ पार्थ तिवारी, शहजाद खान, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, दयाशंकर झा, विशाल महतो, सुरेन्द्र लिंडा, राकेश रौशन, संजय ठाकुर, कौशल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
दर्जनों ने युवा आजसू की सदस्यता ली
इस मौके पर चंदा देवी, कोमल वर्मा, रिया कुमारी, प्रिंस गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, कुमकुम, गुड्डी, दीक्षा, आरती, रूबी, मधु देवी, रीतू देवी, सूरज कुमार, आस्था, विकास वर्मा, दीपिका, नीरू, पुतुल देवी, दीपक कुमार, विकास, मीनू गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण की।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस और सिविल सोसायटी की अहम बैठक
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द