दो हजार रूपया उधारी वसुलने के लिए दोस्त की हत्या
रातू। 23 जनवरी को एक्सिलेट पब्लिक स्कूल नयाटोली सिमलिया के पास डेविड कज़र उर्फ आलोक कुजुर की हत्या का पर्दाफाश रातू पुलिस ने कर लिया है। इस संबंध में प्रेस कॉफ्रेस कर रातू थाना इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह ने बताया कि डेविड कुजूर की हत्या उसका दोस्त अजय लिण्डा ने उधार में दिए दो हजार रुपये को वापस नहीं करने पर रंजीश में पटरा से वार कर किया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने 23 जनवरी को डेविड का शव बरामद किया था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने संदेही युवक अजय लिण्डा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया तो उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि डेविड कुजुर किराये के कमरे में रहता था तथा मजदूरी का काम करता था। मजदूरी का काम करने के दौरान ही डेविड से मेरी मुलाकात हुई तथा दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। हम दोनों साथ-साथ रहने लगे तथा खाना पीना भी साथ-साथ करते थे। एक दिन राशन का सामान लेने के लिए डेविड ने मुझसे दो हजार रूपया उधार मांगा, जिसे मैनें दे दिया। कुछ दिन बाद जब मैने डेविड से पैसा मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। फिर एक दिन मुझे पैसे की ज्यादा जरूरत थी तो मैंने पुनः पैसे की मांग की तो उसने मुझे लाठी से बहुत मारा। तब मैं वहीं से घर चला गया, लेकिन उसी दिन ठान लिया कि मौका मिलते ही इसका बदला लूंगा। फिर 23 जनवरी की संध्या में मैं प्लानिंग कर डेविड के भाड़े का कमरा पर पहुँचा। डेविड के रूम में पहुँचने के बाद में उससे शराब पिलाने के लिए बोला तो डेविड अपने घर में पहले से रखे शराब को निकाला तथा हम दोनों उसी के कमरे में बैठकर पीने लगे। शराब पीते-पीते काफी अंधेरा हो गया तथा अत्यधिक शराब पीने के कारण डेविड काफी नशे में था। तब मैनें डेविड को बोला कि चलो बाहर चलते है थोड़ा टहलकर मैं अपने घर चला जाउँगा और तुम वापस अपने घर आ जाना। इस बात पर डेविड तैयार हो गया तथा अपने सुरक्षा के लिए डेविड हाथ में गुलेल लेकर अपने कमरे में ताला लगाते हुए घर से बाहर निकला। दोनों साथ-साथ वहीं ते निकलकर एक्सिलेंट पब्लिक स्कूल के आगे नयाटोली सिमलिया बस्ती जाने वाली ढलाई सड़क पर पूर्व सुनियोजित योजना के तहत डेविड को पेशाब करते समय लकड़ी का पटरा से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर हत्या कर दिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त करीब तीन फीट (तीन हाथ) लम्बा लकड़ी को पटरा, घटना के समय पहने हुए हाफ पैंट एवं टी शर्ट बरामद किया है। छापेमारी मे अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय रॉची, राम नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रातू , संतोष यादव, अनुरंजन कुमार, छोटू कुमार, महेश प्रसाद कुशवाहा, विनित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, हवलदार चन्द्रिका प्रसाद, आरक्षी ललित उरॉव, आरक्षी बलकू महतो, आरक्षी उमेश महली, चालक आरक्षी अमित दास शामिल थे।
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द