झारखंड पुलिस की सतर्कता से लापता बालक कन्हैया सुरक्षित मिला, परिवार में लौटी खुशियाँ
झारखंड पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों के चलते ओरमांझी थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालक कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से चलाए गए व्यापक प्रचार अभियान ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
उल्लेखनीय है कि ओरमांझी, राँची निवासी अर्जुन साव के पुत्र कन्हैया कुमार के लापता होने की सूचना पर ओरमांझी थाना में कांड संख्या 223/25, दिनांक 11.12.2025 को धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिले के दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस ने मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से की। बच्चे की तलाश के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों व वाहनों पर पोस्टर लगाकर लोगों से सहयोग की अपील की गई।
लगातार छापेमारी और व्यापक प्रचार-प्रसार के परिणामस्वरूप कोडरमा जिले के चंदवारा से एक जागरूक नागरिक ने कन्हैया के बारे में पुलिस को सूचना दी। चंदवारा थाना द्वारा सत्यापन के बाद 19 जनवरी 2026 को राँची पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस पूछताछ में कन्हैया ने बताया कि वह अपनी नानी के घर हाजीपुर (बिहार) गया था। वापसी के दौरान पैसे कम होने के कारण वह कोडरमा में उतर गया। उसने यह भी बताया कि घर में उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था, इसी कारण वह अपनी पहचान बताने से बच रहा था।
फिलहाल पुलिस बालक को उसके परिजनों से मिलाने और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस सफलता के बाद पुलिस की तत्परता और मानवीय प्रयासों की सराहना की जा रही है।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
रांची मेयर चुनाव में फिर उतरीं रमा खलखो, 3 फरवरी को करेंगी नामांकन
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द