देवनिका अस्पताल ने पूरे किए 2 साल, न्यूरो व ट्रॉमा सर्जरी में बना भरोसे का केंद्र
रांची। शहर के देवनिका अस्पताल ने अपने सफल संचालन के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शुरुआती आर्थिक चुनौतियों को पार करते हुए देवनिका अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है।
अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी और ट्रॉमा सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की गई हैं। प्रबंधन का कहना है कि न्यूरो सर्जरी विभाग लगातार विस्तार कर रहा है, जबकि कार्डियोलॉजी में भी अस्पताल भरोसेमंद सेवाएं देने में सफल रहा है।
विशेष रूप से ट्रॉमा सर्जरी में देवनिका अस्पताल को बड़ी पहचान मिली है। यहां न्यूरो सर्जरी, ट्रॉमा, ऑर्थोपेडिक और प्लास्टिक सर्जरी जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना मामलों के इलाज में तेजी और समन्वय संभव हो पाया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में किडनी रोग उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगले एक महीने के भीतर राज्य में किडनी यूनिट शुरू करने की तैयारी है, वहीं भविष्य में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने की भी योजना है।
न्यूरो रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में भी देवनिका अस्पताल ने अहम पहल की है। स्ट्रोक और न्यूरो सर्जरी के मरीजों को न्यूरो रिहैब के माध्यम से महीनों और वर्षों की रिकवरी के बाद दोबारा सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल रही है।
अस्पताल में गाइनकोलॉजी समेत अन्य सर्जरी सेवाओं में भी लोगों का भरोसा बढ़ा है। प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी और मई–जून तक एमआरआई सुविधा भी शुरू करने की योजना है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में देवनिका अस्पताल में लगभग 7200 एडमिशन, 5500 आईसीयू एडमिशन, 3600 सर्जरी और 600 कैथ लैब प्रोसीजर सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि मरीज बिना किसी भय के बेहतर इलाज प्राप्त कर सकें।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
रांची मेयर चुनाव में फिर उतरीं रमा खलखो, 3 फरवरी को करेंगी नामांकन
झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
आदित्यपुर में दुस्साहस: पुलिस स्टेशन में फरियाद कर रहा था दुकानदार, पीछे से अपराधियों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां
जगन्नाथपुर में तड़के बड़ी कार्रवाई: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव और जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज मिश्रा ने चार बालू लदे ट्रैक्टर किए जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
डीटीओ ने छह मालवाहक गाड़ियों को पकड़ कर थाना को किया सुपुर्द