रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटता रहा स्कॉर्पियो चालक, घर्षण से निकली चिंगारी ने दोनों वाहनों को किया खाक

धनबाद/बरवाअड्डा: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के शिबू सोरेन चौक के समीप बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय करीब दो किलोमीटर तक उसे सड़क पर घसीटते हुए मेमको मोड़ की ओर भागता रहा। इस दौरान सड़क पर घिसटती बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं और देखते ही देखते स्कॉर्पियो में आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक के घिसटने से पैदा हुई चिंगारियों ने जल्द ही आग का रूप ले लिया। स्कॉर्पियो चालक जलते हुए वाहन को लेकर समाहरणालय के समीप विज्ञान विहार कॉलोनी तक पहुंच गया। इसी दौरान पुलिस को आता देख स्कॉर्पियो सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक स्कॉर्पियो और बाइक दोनों पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे।

इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भिजवाया। घायलों की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के फुलझर बरवा निवासी मनबोध मंडल और तपन मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक धनबाद से अपने घर लौट रहे थे।

घटना के बाद फरार स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है तथा वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद भी गाड़ी न रोकना और करीब दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटते ले जाना चालक की गंभीर लापरवाही को दिखाता है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद की सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा: सिटी सेंटर चौराहे पर चला मेगा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ अभियान, नशे में गाड़ी चलाने वालों के वाहन जब्त

आधुनिक तकनीक से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का भव्य आगाज

धनबाद स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 80 हजार के चोरी के मोबाइल के साथ नाबालिग पकड़ा गया

बलियापुर में कॉमरेड श्रीपति महतो और बीरबल महतो को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक आनंद महतो ने भरी हुंकार

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, 18 वर्षीय युवक के शव से दोनों आंखें गायब; परिजनों का हंगामा

सिमडेगा विधायक मामले में पत्रकार अभिषेक भारती पर बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से पुलिस ने लिया हिरासत में