रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

रांची से वाराणसी जाकर गंगा पुल से कूदने वाला था युवक, वीडियो देख परिजनों के उड़े होश; दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर बचाई जान

पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाने वाराणसी पहुंचे रांची के एक युवक को पुलिस की त्वरित सूझबूझ और तत्परता से सकुशल बचा लिया गया। मोरहाबादी (कुसुम विहार) निवासी 35 वर्षीय चंदन कुमार 21 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से ट्रेन पकड़कर वाराणसी पहुंच गए थे। वहां उन्होंने गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक राजघाट रेलवे पुल पर चढ़कर आत्महत्या करने से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर परिजनों को भेजा, जिसमें उन्होंने जान देने की बात कही।

वीडियो देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने बिना एक पल गंवाए रांची के बरियातू थाना पुलिस से संपर्क साधा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने तत्काल वाराणसी पुलिस को सूचना और युवक की लोकेशन साझा की। अलर्ट मिलते ही वाराणसी के रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र और सूजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय तुरंत पुलिस बल के साथ राजघाट पुल पहुंचे।

पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने धैर्य दिखाते हुए उससे बातचीत शुरू की और उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद युवक को पुलिस चौकी ले जाकर उसकी काउंसलिंग की गई और उसे मानसिक रूप से सामान्य किया गया। सूचना पाकर वाराणसी पहुंचे परिजनों को सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चंदन को सकुशल सौंप दिया गया।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में 30 अगस्त को NEET-PG परीक्षा: 4 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

केंद्र सरकार के MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ कांके में कांग्रेस का शंखनाद: विधायक सुरेश बैठा की मौजूदगी में विरोध का ऐलान

वाईबीएन विश्वविद्यालय में गूंजी श्रावण की सांस्कृतिक विरासत: दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य आगाज, सावन के सुर और लोक कलाओं पर मंथन

रांची में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों की अनदेखी पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

झारखंड पुलिस में ASI से लेकर DSP तक के प्रमोशन पर लगा ब्रेक, सालों से नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात कर्मियों में गहराया आक्रोश

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में उपाध्यक्ष और 13 सदस्यों के पद खाली, प्रशासनिक कामकाज ठप होने के कगार पर