रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

धनबाद में BIS की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस फर्जी हॉलमार्क वाले सोने के गहने बेच रही दुकान पर छापा, 140 ग्राम सोना जब्त

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जमशेदपुर शाखा की विशेष टीम ने धनबाद के गोविंदपुर जीटी रोड स्थित एक आभूषण प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी कर अवैध तरीके से बेचे जा रहे करीब 140 ग्राम हॉलमार्कयुक्त सोने के जेवरात जब्त किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस जांच में खुलासा हुआ कि संबंधित दुकान संचालक अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) की अनदेखी कर बिना वैध BIS लाइसेंस के ही हॉलमार्क वाले सोने के आभूषण बेच रहा था और अनाधिकृत रूप से मानक चिह्न का इस्तेमाल कर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, बिना वैध अनुमति के मानक चिह्न का उपयोग करना BIS अधिनियम, 2016 की धारा 15 का सीधा उल्लंघन है। इस गंभीर अनियमितता पर अधिनियम की धारा 29 (2) के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर एक वर्ष तक की जेल या न्यूनतम एक लाख रुपये जुर्माना (जो जब्त माल के मूल्य का पांच गुना तक हो सकता है) अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है। BIS ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और बाजार में शुद्धता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now