रांची के व्यापारिक फलक पर तनीष्का टेलीकॉम का उदय, दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ भव्य शुभारंभ
रांची: राजधानी के हृदय स्थल मेन रोड और चुटिया में आधुनिक टेलीकॉम सेवाओं के नए केंद्र ‘तनीष्का टेलीकॉम’ का शनिवार को भव्य आगाज हुआ। 9 मई 2026 को आयोजित इस उद्घाटन समारोह में शिक्षा, विधि और व्यापार जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर युवा उद्यमियों के इस प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और कहा कि रांची जिस तेजी से व्यावसायिक केंद्र बन रहा है, वहां ऐसे आधुनिक शोरूम आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने उद्यमियों को गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास को अपनी प्राथमिकता बनाने का मंत्र दिया।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि और बीआईटी मेसरा के डीन प्रो. डॉ. संदीप सिंह सोलंकी ने तकनीक आधारित व्यवसायों में युवाओं की भागीदारी को राज्य के विकास के लिए अनिवार्य बताया। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी. जगन्नाथन और वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह समेत शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बंसल आर्केड और अपर चुटिया स्थित इन दोनों केंद्रों पर उद्घाटन के पहले दिन ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। शोरूम के संचालक श्री रोहित सौनिक, श्रीमती श्वेता सिंह सोलंकी और श्री चंद्रेश्वर पांडेय ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शोरूम में ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर्स भी पेश किए गए हैं, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने काफी प्रशंसा की।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क