झरिया में सनसनी: विवाहिता प्रेमी संग फरार, दो बच्चों और नाबालिग ननद को भी साथ ले गई
झरिया (धनबाद): धनसार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश तुरी की पत्नी अंजली अपने दो बच्चों और पति की नाबालिग बहन को लेकर अपने प्रेमी सूरज के साथ फरार हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पति प्रकाश तुरी ने धनसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से सभी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार प्रेमी सूरज की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही उसके परिवार से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी को बरामद किया जा सके।
इधर, इस अनोखी घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि बच्चों और नाबालिग लड़की की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी