संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
महाशिवरात्रि को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की अहम बैठक पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में रखी गई।
संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बैठक में कहा की आने वाले 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से हर साल कि भांति इस साल भी पूरे रांची शहर में सबसे पहले निकलने वाले भव्य शिव बारात को और भी भव्य बनाना है जिसमें कि सर्वसम्मति से झांकियो के रूपरेखा पर परिचर्चा चर्चा की गई।
इस पूरे बारात में कानपुर से सभी झांकियां मंगाई जाएगी जो की बहुत ही आकर्षक होगी साथ ही झारखंड के भी कलाकार इस झांकी में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि यह बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से निकलकर हरमू शनि मंदिर, काट सराय रोड, बकरी बाजार, कोतवाली थाना, शहिद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से वापस घूम कर शहिद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, प्यादा टोली, न्यू मार्केट रातू रोड चौक होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर में पहुंचेगी जहां पर विश्वनाथ मंदिर के कर्ताधर्ता शैलेश्वर दयाल सिंह के नेतृत्व में तमाम बारातियों का स्वागत किया जाएगा और उसके बाद भगवान भोले शंकर और माता पार्वती का शुभ विवाह संपन्न होगा।
दिनांक 8 फरवरी दिन रविवार को पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में दोपहर 1:00 बजे से पहाड़ी बाबा का मेहंदी हल्दी का कार्यक्रम रखा गया है।
इस महाशिवरात्रि के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए के लिए संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने सर्वसम्मति से 2026 की श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की घोषणा की और साथ सभी पदाधिकारीयों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।
श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति इस प्रकार है-
नेतृत्व करता- डॉ० महुआ माजी
संस्थापक – नन्द किशोर सिंह चंदेल
अध्यक्ष-उज्जवल कुमार सिन्हा
मुख्य संरक्षक- संजय पांडे, राजीव रंजन प्रसाद, शंकर दुबे
मुख्य संयोजक-ललित नारायण ओझा, वीरू तिर्की,सोमवित माजी, विनय सिंह, लखन कुमार
मुख्य सलाहकार-अखिलेश राय, राजेश ठाकुर, राहुल सिंह
मुख्य आयोजक-विक्रम सिंह सोनू,अर्चना मिर्धा, मोंटी सिंह
कोषाध्यक्ष- कविता वर्मा
वरिष्ठ संरक्षक- हेम सिंह, अजय तिर्की,दीपक ओझा,आलोक तिवारी, राजू सिन्हा,दीपू सिंह, रिकी यादव, जीतू साहू,सुमित साहू
संरक्षक – शीला उरांव,नीलू सिंह,शिल्पी कुमारी वर्मा, रोमा सरकार,गीता देवी, वीणा श्री, सोनाली भट्टाचार्य,संध्या देवी, रीता दुबे,सुनीता मिश्रा,सुनीता देवी,कांति देवी,रीना सिंह,मंजुला बेरा,
संयोजक-सागर सिंह,बिट्टू सिंह,सोमू बनर्जी, मोनू शर्मा,
वरिय उपाध्यक्ष -राजीव पांडे,अमन साहू,
उपाध्यक्ष- अमित कुमार रॉय, रोहित कुमार, प्रिंस, प्रेम, संजयसिंह, कुणाल सिंन्हा,कौशिक,जय श्रीवास्तव,
महासचिव-रियांश चीकू, विनोद राय, बबलू कुमार
सचिव-अजीत सिंह टिंकू, अरविंद सिंह कौशल,प्रतीक कुमार, मोहित, सोनू गुप्ता, आदर्श झा, सुशील राय,
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
रांची मेयर चुनाव में फिर उतरीं रमा खलखो, 3 फरवरी को करेंगी नामांकन
रांची नगर निगम इलेक्शन में वार्ड 50 से रीना मिर्धा ने किया नॉमिनेशन
शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे विधायक कुमार उज्ज्वल: रेल हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेव गंझू के परिजनों को बंधाया ढांढस
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद