राष्ट्रीय युवा दिवस पर डीएवी महागामा में उमड़ा जोश, स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजा सभागार
महागामा ऊर्जानगर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर, ईसीएल महागामा के भव्य सभागार में विविध कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अंतर-सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी से ग्यारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके प्रेरणादायक विचारों, युवाओं की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति के योगदान जैसे विषयों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के ओजस्वी वक्तव्यों से पूरा सभागार देशभक्ति और प्रेरणा से ओत-प्रोत हो गया।कार्यक्रम का सफल आयोजन यूपी सिंह, सीमा साहा, एस. मंडल एवं मनीषा कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया, जो न केवल ज्ञानवर्द्धक बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से भी अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान आध्यात्मिक गुरु, प्रखर विचारक और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय दर्शन और संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित कर भारत को नई पहचान दिलाई।प्राचार्य ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र सेवा और समाज कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की गई तथा इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई दी गई। राष्ट्रीय युवा दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम का संचार किया।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क