लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मन्हो चौक से 70 पेटी अवैध शराब जब्त, टेम्पू चालक गिरफ्तार
लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को 05 जनवरी 2026 की अपराह्न प्राप्त सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया।
थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, तकनीकी शाखा के पुअनि वारीश हुसैन, लोहरदगा थाना के पदाधिकारियों, विशेष छापामारी दल एवं सशस्त्र बल के साथ मन्हो चौक पर छापामारी की गई। इस दौरान कुडू की ओर से आ रहे एक मालवाहक टेम्पू को रोककर पूछताछ की गई।
टेम्पू चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप महली (उम्र 28 वर्ष), पिता रामू महली, ग्राम कुडू बरहनिया, थाना कुडू बताया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर टेम्पू में लदी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
बरामद सामग्री में
- OLD Monk XXX Rum (750 एमएल) – 27 पेटी
- Black Tiger Whisky (750 एमएल) – 43 पेटी
कुल 70 पेटी अवैध शराब शामिल है।
इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड संख्या 05/26 (दिनांक 05.01.2026) के तहत धारा 275/292 बीएनएस एवं 47(ए) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। मामले में
- टेम्पू मालिक सह चालक प्रदीप महली,
- अमर गुप्ता,
- राजू साहू (तीनों थाना कुडू, लोहरदगा)
के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। टेम्पू चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
YOUTH BIRSA 30-03-26
महिला सशक्तिकरण व शिक्षा क्षेत्र में रीना मंडल का रहा उल्लेखनीय योगदान
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने ‘ब्लू कार्ट स्टोर’ का किया उद्घाटन
Youth Birsa 4-01-2026
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी