नीरसा में फायरिंग करने वाला अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद, पुलिस का सख्त संदेश—अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
धनबाद/नीरसा:नीरसा थाना क्षेत्र के कालीमाटी गांव में हुई फायरिंग की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। मामले में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार 01 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 14:00 बजे नीरसा थाना को सूचना मिली कि कालीमाटी गांव में आपसी लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपीगण द्वारा जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार का प्रयोग किया गया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया।
लगातार दबिश के क्रम में 03 जनवरी 2025 को पुलिस ने युवराज सिंह (उम्र 20 वर्ष), पिता—गुरुपदो सिंह, निवासी—माटाडीह कॉलोनी, थाना—नीरसा, जिला—धनबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध नीरसा थाना में पूर्व से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त अपराधियों की पहचान की जा रही है।नीरसा पुलिस ने दो टूक कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले, अवैध हथियार रखने वाले और फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच तेज़ी से जारी है।
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी