रांची सिटीजन फोरम का वार्ड-7 में बैठक संपन्न, उपस्थित स्थानीय लोगों से आगामी रांची नगर निगम चुनाव को लेकर हुई रायशुमारी
रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-7 अंतर्गत गाड़ीगांव, पाहनटोली, खेलगांव में आयोजित की गई, जिसमें वार्ड-7 में व्याप्त समस्याओं जैसे पानी की दिक्कत, सड़क की दिक्कत, नाली का अभाव, नियमित झाड़ू नहीं लगना तथा नियमित रूप से कचरा का उठाव नहीं होना जैसी दर्जनों समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही आगामी रांची नगर निगम चुनाव हेतु फोरम की ओर से अपनी कार्ययोजना बनाई गई।
यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया गया है और यहां एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी, अपार्टमेंट्स, खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी, आनंद विहार, अयोध्यापुरी, हरित विहार, सैनिक कॉलोनी, कृष्णा विहार और होटवार क्षेत्र में स्थित विभिन्न बस्तियां आती हैं।
बैठक की संयोजकता शिवानी लता ने की और बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बागवानी के अलावा वार्ड-7 के स्थानीय वार्ड संयोजक अमरनाथ चौबे, सहसंयोजक रंजय कुमार पाठक, मनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार मिश्रा, इंदु सुषमा तिग्गा, गौतम कुमार पांडेय, सुजीत कुमार पांडेय, छोटी देवी, श्री कुमारी, मंजू देवी, उपस्थित हुए।
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
पिठोरिया के हनुमान मंदिर में चोरों का तांडव: तीसरी बार हुई चोरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ अभाविप का शंखनाद: रांची विश्वविद्यालय में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी
झारखंड में पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक का नया शंखनाद: बिहारी भगत बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार की बनी व्यापक रणनीति
मातृ दिवस पर ममता और मानवता का अनूठा संगम: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तवीरों ने बहाया पसीना, नौ योद्धा माताओं का हुआ भव्य सम्मान
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में नवोदित सितारों का भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक उत्सव की अनूठी छटा
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क