रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

लावालौंग जंगल में अवैध पोस्ता खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर और 500 ग्राम बीज जब्त

लावालौंग थाना क्षेत्र के नोसोदांग जंगल में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती किए जाने के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार अपराह्न करीब 3:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पसांगम निवासी राजेश गंझु अपने ट्रैक्टर से नोसोदांग जंगल की जमीन जोतकर अवैध रूप से पोस्ता की बुवाई कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के लिए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर लावालौंग थाना पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जांच के दौरान नोसोदांग जंगल में करीब एक एकड़ वन भूमि पर अफीम की खेती के लिए जोत-कोड़ और बुवाई किए जाने की पुष्टि हुई। मौके से हल लगा एक आयशर ट्रैक्टर और करीब 500 ग्राम पोस्ता का बीज जब्त किया गया, हालांकि आरोपी जंगल और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

इस मामले में लावालौंग थाना में कांड संख्या 88/26 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 18, 28, 29 और वन अधिनियम की धारा 33 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी दल में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, सअनि वर्षा किस्कू, वनरक्षी अजय कुमार नायक, रवि नायक तथा अन्य वनकर्मी शामिल थे।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now