ढोल-नगाड़ों के साथ सबलू मुंडा ने भरा नामांकन, वार्ड 18 की बदहाली पर उठाए सवाल
नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 18 से पार्षद पद के प्रत्याशी सबलू मुंडा ने सोमवार (2 फरवरी 2026) को भव्य जुलूस के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर करीब 1 बजे चडरी अखड़ा पूजा स्थल में पूजा-अर्चना कर माथा टेकने के बाद श्री मुंडा हजारों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रांची उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और नामांकन पर्चा भरा।
नामांकन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और जोशीले समर्थकों ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। इस मौके पर सबलू मुंडा ने कहा कि वार्ड 18 की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। अब भी वार्ड की बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें विजयी बनाया तो वार्ड 18 के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, सुरेंद्र लिंडा, संजय नायक, विक्की सोनी, बबलू खान, मनीष वर्मा, राजू लोहरा, इश्तियाक अहमद लक्की, फिरोज अंसारी पप्पू, मुन्ना हुसैन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, महिला शक्ति और युवा उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान वार्ड 18 के सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी ने सबलू मुंडा की दावेदारी को मजबूती प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि वार्ड 18 में बदलाव की लहर है और जनता इस बार विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी के साथ खड़ी है।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस और सिविल सोसायटी की अहम बैठक
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे विधायक कुमार उज्ज्वल: रेल हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेव गंझू के परिजनों को बंधाया ढांढस
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद