धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म- बीसीसीएल प्रबंधन कमेटी गठित कर मामले की जांच करायेगा
सरायढेला थाना क्षेत्र के सेंट्रल अस्पताल के बाथरूम में बुधवार को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. उसके फर्द बयान पर सरायढेला थाना में गुरुवार को आरोपी धनबाद थाना क्षेत्र निवासी दीपक मुंडा उर्फ अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच को लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है.
आरोपी ने कुछ सुंघा कर पीड़िता को किया बेहोश
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे दीपक मुंडा उसे रोका और बोला की तुम्हें कब से बुला रहे हैं सुनती नहीं हो, उसके बाद धमकी देते हुए बोला कि अभी सेंट्रल अस्पताल ओपीडी के पास आ जाना, नहीं तो तुम्हें कुछ कर देंगे. उसने बताया कि युवक ने पहले भी दो बार उसे प्रपोज किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था. बुधवार को धमकी के बाद वह डर गयी और उससे मिलने सेंट्रल अस्पताल ओपीडी के पास चली गयी. कुछ देर बाद दीपक आया और बोला कि तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध बनाना है. इतना कहते ही उसने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी. जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक बाथरूम में पाया, उसके कपड़े खुले हुए थे. शरीर में कई स्थानों पर काटने का निशान था. वह दरवाजा खटखटाने लगी, तो एक महिला आयी. इसके बाद उसी महिला के मोबाइल से उसने अपने घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन पहुंचे और इलाज कराने उसे एक अस्पताल ले गये.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अब घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं इस घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि घटना स्थल सेंट्रल अस्पताल दिखाया गया है. ऐसे में जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जायेगा और मामले की जांच करायी जायेगी.
आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छता का महायज्ञ: भारतीय रेल के १७३वें जन्मदिवस पर यात्रियों को मिल रहा है स्वच्छ और हरित सफर का उपहार
धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के बंद ताले खुलने की जगी उम्मीद, अभियान समिति ने तेज की अपनी सक्रियता
धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः प्रारंभ करने हेतु विधायक राज सिन्हा का अटूट सत्याग्रह, प्रशासनिक आश्वासन के उपरांत अनशन स्थगित
लोयाबाद के बसदेवपुर कोलियरी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का भव्य आयोजन
बाघमारा कोयलांचल में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन का प्रचंड प्रहार: जमुनिया नदी और माइनिंग क्षेत्रों में दर्जनों सुरंगें ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
कर्तव्यपरायणता की प्रतिमूर्ति स्व० चंदा देवी के असामयिक निधन से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर, उपायुक्त ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नोवामुंडी में ईंधन संकट के बीच संधू HP पंप पर उमड़ा जनसैलाब, घंटों कतार में खड़े रहे लोग
शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन पर कुप्रबंधन का साया, वीआईपी संस्कृति और व्यवस्थागत खामियों ने श्रद्धालुओं की आस्था को किया आहत
‘अबुआ सरकार’ में आंदोलनकारियों के विरोधी हावी: मान-सम्मान और हक के लिए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे आंदोलनकारी
महागामा की बदलती तस्वीर: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया 1.47 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, भुसका पहाड़ पर जल्द बनेगा भव्य पार्क