YBN विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मकरसंक्रांति का पर्व
राजउल्लातु, रांची स्थित YBN विश्वविद्यालय में 15जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। , इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव एवं श्रीमती अंजू यादव , वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर सत्यदेव पोद्दार,सीएमडी डॉ अंकिता यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव ने आग जलाकर लोहड़ी पर्व का शुभ आरम्भ किया।गिद्दा भांगड़ा गाकर नृत्य कर सब ने खूब खुशियां बांटी। गुड तिलकुट, लाय इत्यादि का भी भरपूर आनंद लिया गया।बीएड कॉलेज, मां कलावती नर्सिंग कॉलेज एवं होमियोपैथी विभाग के द्वारा बच्चों का रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पतंग भी उड़ाया गया।
इस पूरे कार्यक्रम का श्रेय वाई बी एन विश्वविद्यालय की की सी एम डी डॉ अंकिता यादव को जाता है जिन्होंने बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की डिन आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज डॉ सुष्मिता महापात्र, डॉ आशा मिश्रा, डॉ आरती गुप्ता, डॉ बलजीत सिंह, कल्चरल कॉर्डिनेटर डॉ रचना कुमारी, डॉ सुमन बंद्योपाध्याय, डॉ संगीता गोप, दीपा,अंशुज, का बहुत योगदान रहा।
रोशनी की जीत से जगमगाएगी रांची: जनता ने चुना अपना नया महापौर
वार्ड 8 में किरण खलखो का जलवा: जीत का ताज पहनकर जनता का जताया आभार
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी ने 4 क्विंटल फल का वितरण किया
संस्थापक नन्द किशोर सिंह चंदेल ने श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की पूजा समिति की अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी की सर्वसम्मति से घोषणा की
रांची मेयर चुनाव में फिर उतरीं रमा खलखो, 3 फरवरी को करेंगी नामांकन
शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे विधायक कुमार उज्ज्वल: रेल हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेव गंझू के परिजनों को बंधाया ढांढस
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद