रेल सुरक्षा बल, लोहरदगा द्वारा राजधानी एक्सप्रेस के यात्री का खोया हुआ सामान सुरक्षित रूप से लौटाया गया
रांची।। कमांडेंट, आरपीएफ रांची पवन कुमार के निर्देशानुसार रेल सुरक्षा बल सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। दिनांक गुरुवार को रेल मदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 20408 राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-1 के बर्थ संख्या 30 पर एक यात्री का बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कोच की जांच की गई, जिसमें उक्त बैग सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया। आवश्यक पूछताछ एवं सभी सावधानियां बरतने के उपरांत बैग को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट लोहरदगा लाया गया। जांच के दौरान बैग में साड़ियाँ, निमंत्रण पत्र, मेडिकल कार्ड तथा अन्य घरेलू सामान पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई गई। बाद में उचित सत्यापन के पश्चात बैग को यात्री के अधिकृत प्रतिनिधि को सुरक्षित एवं सकुशल सौंप दिया गया। इस त्वरित एवं ईमानदार कार्रवाई के लिए संबंधित यात्री द्वारा रेल सुरक्षा बल लोहरदगा के आरपीएफ स्टाफ एएसआई एम. के. सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अनुराग सिंह एवं कांस्टेबल भारत सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद
नारी शक्ति का गढ़ बना पलामू: जहाँ कमिश्नर से लेकर मेयर तक की कमान है बेटियों के हाथ
सांसद जोबा माझी ने जिलिंगगोड़ा पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को ढांढ़स बंधाया, पोते वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि
मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस और सिविल सोसायटी की अहम बैठक
नगर निकाय चुनाव में बड़ी प्रशासनिक चूक!
नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र रांची में निषेधाज्ञा लागू, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक
शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे विधायक कुमार उज्ज्वल: रेल हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेव गंझू के परिजनों को बंधाया ढांढस
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना