रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप में छाया CPS ओरमांझी, आयुरमान झा ने जीते दोहरे गोल्ड मेडल

रांची में आयोजित एसकेएफआई (SKFI) झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 में कलकत्ता पब्लिक स्कूल (CPS), ओरमांझी के 10 वर्षीय छात्र आयुरमान चन्द्र झा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दोहरा स्वर्ण पदक जीता है। 22 और 23 अगस्त को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में आयुरमान ने रांची जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 10-11 वर्ष आयु वर्ग में ‘काता’ (ग्रेड-ई) और ‘कुमिते-40’ (ग्रेड-बी) दोनों ही स्पर्धाओं में शानदार जीत दर्ज की।

सुभाष चन्द्र झा और सुनीता देवी के सुपुत्र व ब्राउन बेल्ट कराटे खिलाड़ी आयुरमान ने ‘काता’ वर्ग में उत्कृष्ट तकनीक, सधी हुई प्रतिरक्षा और सटीक मूव्स का प्रदर्शन कर अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया। इसके साथ ही, शारीरिक दक्षता, लचीलेपन और आक्रामक कौशल से भरी फ्री-स्टाइल ‘कुमिते’ स्पर्धा में भी उन्होंने विरोधी खिलाड़ियों पर दबदबा बनाए रखते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आयुरमान को बचपन से उनके चाचा राजीव चन्द्र झा ने तराशा है, जबकि स्कूल में खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार के मार्गदर्शन में उनका यह हुनर और निखर कर सामने आया। दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे राज्य में रांची और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने पर कलकत्ता पब्लिक स्कूल समूह के अध्यक्ष प्रभाष झा, प्राचार्या प्रियंवदा झा और निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने आयुरमान झा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रिसालदार बाबा के सालाना उर्स को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीसी और एसएसपी ने मजार पहुंचकर की चादरपोशी

झारखंड में रक्त विकारों और कैंसर के उन्नत इलाज पर जुटे विशेषज्ञ, रांची में साझा हुईं आधुनिक चिकित्सा तकनीकें

बड़गाईं में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले कुत्तों के अस्पताल का भारी विरोध, स्थानीय लोगों ने रोकी जमीन की नापी

हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी ने सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी

रांची के आइरिस आई केयर में अत्याधुनिक लसिक ओटी का उद्घाटन, सांसद संजय सेठ बोले- युवाओं को चश्मे से मिलेगी मुक्ति

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पुलिसिया कार्रवाई पर भड़कीं अमीषा प्रसाद, मुख्यमंत्री से की छात्रों से मिलने की अपील