रांचीधनबादएक्सक्लूसिवक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडदेशविदेशझारखंडस्वस्थ्यटेक्नोलॉजीमौसम

कानून से ऊपर न जनप्रतिनिधि हैं न पुलिस, टकराव से जनता का नुकसान: डॉ. देवशरण भगत

रांची: विधायक जयराम महतो और पुलिस पदाधिकारी के बीच हुए विवाद पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा है कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि और पुलिस दोनों की अपनी संवैधानिक मर्यादाएं और जिम्मेदारियां तय हैं। किसी जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है, लेकिन पुलिस भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीतिक विवाद का पक्षकार नहीं बन सकती।

डॉ. भगत ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि ने कानून का उल्लंघन किया है तो विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पुलिस की जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। पुलिस न्याय और सुरक्षा की संस्था है, पर आज भी आम नागरिक जब थाने पहुंचते हैं तो उन्हें संवेदनशीलता की जगह उपेक्षा और कठोर व्यवहार का सामना करना पड़ता है। पुलिस का आचरण हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और पुलिस कानून-व्यवस्था की रक्षक, ऐसे में दोनों के बीच टकराव का सीधा खामियाजा आम जनता भुगतती है। विवादों को सार्वजनिक बयानबाजी और प्रेस कॉन्फ्रेंस का जरिया बनाने के बजाय निष्पक्ष जांच से हल किया जाना चाहिए। कानून से ऊपर कोई नहीं है, इसलिए जनप्रतिनिधियों की भाषा में शालीनता और पुलिस प्रशासन के व्यवहार में संवेदनशीलता, पारदर्शिता व जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है।

Ranjeet Kumar Sharma

रंजीत कुमार शर्मा झारखंड के एक अनुभवी पत्रकार और मीडिया उद्यमी हैं। वह रांची से संचालित द्विभाषी (Bilingual) दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म यूथ बिरसा के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। जमीनी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले रंजीत इससे पहले द रियल खबर, झारखंड न्यूज टुडे, न्यूज ऑफ स्टेट्स और जेके 24x7 न्यूज जैसे कई प्रतिष्ठित प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में संपादकीय और मुख्य भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे झारखंड के सभी जिलों में निष्पक्ष, सटीक और जन-सरोकार से जुड़ी खबरों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़गाईं में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले कुत्तों के अस्पताल का भारी विरोध, स्थानीय लोगों ने रोकी जमीन की नापी

हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का दामन, पार्टी ने सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी

रक्षाबंधन से पहले रांची की करीब 4 लाख बहनों को तोहफा: मंईयां सम्मान योजना के तहत खाते में पहुंचे 98.92 करोड़ रुपये

बोकारो में आजसू कार्यसमिति की बैठक, सुदेश महतो बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन और तेज करें जनसंघर्ष

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की बैठक, मतदाता सूची और SIR नोटिस पर कार्यकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

रांची के आइरिस आई केयर में अत्याधुनिक लसिक ओटी का उद्घाटन, सांसद संजय सेठ बोले- युवाओं को चश्मे से मिलेगी मुक्ति