कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद
राजमहल- थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात्रि राजमहल थाना अन्तर्गत शहर के नीलकोठी चैती दुर्गा मंदिर के समीप से एक कुख्यात शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मामले को लेकर थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि नीलकोठी के पास मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई हेतु गश्ती दल को सूचित किया गया रात्रि 12:00 से 1:00 बजे के बीच नीलकोठी के समीप पुलिस बल को देखकर उक्त संग्दिध व्यक्ति अपना मोटर साईकिल छोड़कर भागने लगा पुलिस की टीम ने उसे खड़े कर पकड़ लिया पुलिस की पूछताछ में संग्दिध ने अपना नाम राजमहल थाना क्षेत्र के कछुआ कोल गांव निवासी अब्दुल मोतालिब (23) पिता गुलाब शेख बताया उक्त व्यक्तिं से मिली काले रंग की बजाज पल्सर मोटर साईकिल के संबंध में कागजात की मांग करने पर वह कागजात नहीं दिखा पाया उक्तं व्यक्तिं ने मोटर साईकिल चोरी की होने की बात बताई पुलिस को बताया कि अलग-अलग जगह से पूर्व से ही मोटरसाईकिल चोरी करते है और सीमावर्ती क्षेत्र पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेच देते है यह मोटरसाईकिल भी चोरी का है, जिसका प्रयोग हम चोरी करने में करते है बाइक चोरी करने की नियत से शनिवार की रात्रि नीलकोठी दुर्गा मंदिर के तरफ घुम रहा था, तभी पुलिस को देखकर मैं घबरा गया पुलिस ने अब्दुल मोतालिब को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर लिया पुलिस की पूछताछ में अब्दुल मोतालिब ने बताया कि वह नशे की लत का आदि है तथा बीते सात आठ वर्षो से दोस्तों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देता है विगत 3 महीना पूर्व ही दुमका जेल से छूटकर बाहर निकला हूं हमलोगों का महंगी गाड़ियों को पहले निशाना बनाने का टारगेट रहता है. गौरतलब है कि उसके विरुद्ध राजमहल, राधानगर, तीनपहाड़, बरहरवा, दुमका, गोपीकांदर, काठीकुंड सहित अन्य थानों में 14 से अधिक कांड दर्ज है. जिसमें वह कई बार जेल जा चुका है फिलहाल जमानत पर बाहर आकर पुनः चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था.
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर
वेस्ट बोकारो के बंजी गांव से गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
नारी शक्ति का गढ़ बना पलामू: जहाँ कमिश्नर से लेकर मेयर तक की कमान है बेटियों के हाथ
सांसद जोबा माझी ने जिलिंगगोड़ा पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को ढांढ़स बंधाया, पोते वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड में ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी
मनरेगा संरक्षण को लेकर कांग्रेस और सिविल सोसायटी की अहम बैठक
शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे विधायक कुमार उज्ज्वल: रेल हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेव गंझू के परिजनों को बंधाया ढांढस
कुख्यात शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, संथाल परगना के अलग-अलग थानों में 14 कांडों में है नामजद